ब्रेकर हटाये जाने से आक्रोश

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्टेट हाइवे पर चौबीस घंटे के भीतर ही लोक निर्माण विभाग ने जहां रेडिएम लगाया वहीं ब्रेकर ही समाप्त कर दिया। लोकनिर्माण विभाग की इस कार्यशैली से लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
स्टेट हाइवे पर आये दिन हो रही दुर्घटना के चलते नागरिक लंबे समय से ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। बेलइसा से रानी की सराय बाजार तक आधा दर्जन ब्रेकर बनाए गये इसमंे वीआईपी क्षेत्र मण्डलायुक्त आवास भी शामिल रहा। ब्रेकर के चलते ही अकेले निजामाबाद मोढ़ पर वाहन से टकरा कर जख्मी होने की एक दर्जन घटनाएं हुई थी। रुदरी मोढ़ पर वाहनो की तेज रफ्तार के चलते तीन मौत की भी घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं। घटनाओं को देखते हुए नागरिकों की मांग पर ब्लाक मुख्यालय से लगायत सोनवारा मोढ़ तक ब्रेकर एक माह पूर्व बनाए गये। ब्रेकर बनाने के बाद विभाग इस पर रेडिएम लगाना भूल गया। फिर नागरिकों ने आवाज लगाई तो मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग ने रेडिएम लगाया। नागरिक प्रसन्न थे कि अब दुर्घटना से राहत मिल जायेगी। इधर गुरुवार को दिन में जेसीबी के साथ पहुंचे लोकनिर्माण विभाग कर्मियों ने निजामाबाद मोढ़ पर बने ब्रेकर को उखाड़ कर साफ कर दिया। विभाग की इस कार्यशैली से लोगो में आक्रोश हो गया। मौके पर कर्मचारियों से पूछा गया तो बताया कि शासन का आदेश है इसलिए समाप्त किया गया। विजय राय, रविन्द्र कुमार, ऋषभ चौरसिया, लालजी आदि का कहना है कि ब्रेकर समाप्त होते ही वाहनो ने रप्तार भरनी शुरु कर दी। ऐसे मंे दिव्यांग, छोटे बच्चों के साथ सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं होगा। इसी मोढ से एक दर्जन स्कूलों के छात्रो का आवागमन होता है। ब्रेकर समाप्त होने से काफी खतरा बढ़ गया। लोगो ने मुख्यमंत्री के आनलाइन पोर्टल पर भी गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *