सपा मुखिया के खिलाफ पोस्टर लगाये जाने से आक्रोश

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार में मंगलवार को नये चौक के पास लगे बैनर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसे लेकर बाजार के पक्का पोखरा निवासी रामकरन यादव पुत्र स्व.रामदेव यादव बूथ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिये गये तहरीर में रामकरन यादव ने उल्लेख किया है कि नये चौक के पास एक बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सम्मान को धूमिल करने के लिए आशुतोष सिंह, अभिनव तिवारी और गुलशन कुमार द्वारा बैनर बनाकर लगाया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में राम विनय यादव, दिनेश यादव, मोहम्मद आरिफ खान, कोमल पासवान, राकेश विश्वकर्मा, आसिफ अहमद आदि शामिल हैं। जानकारी होने पर पुलिस ने बैनर को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *