गंगवल प्रा.वि. को मर्ज किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा गंगवल में प्राथमिक विद्यालय के दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर मर्ज किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त हो गई। प्रशासन द्वारा विद्यालय को अन्यत्र स्कूल में स्थानांतरित किए जाने के फैसले के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांग रखी कि विद्यालय को वर्तमान स्थान से न हटाया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से अन्य विद्यालयों की दूरी करीब दो से तीन किलोमीटर है, जिससे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होगी। खासकर गरीब परिवार के बच्चे दूरस्थ विद्यालयों में नहीं जा पाएंगे। इसके अतिरिक्त, गांव सिवान (मैदान और जंगल के किनारे) में बसा हुआ है, जहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए जंगल पार कर विद्यालय जाना सुरक्षित नहीं होगा। ग्रामीणों ने मांग की कि बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को स्थानांतरित करने का निर्णय वापस लिया जाए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनीता सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, उमाकांत सिंह उर्फ भोला, दिनेश सिंह, गोलू सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, कमलेश राजभर, सोहनलाल प्रजापति, जम्मा देवी, चिंता देवी, मनभावती देवी, शीतला देवी, प्रभावती देवी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *