आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आजादी को पाने में हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। आजमगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हम पाते हैं कि हमारा जनपद स्वतंत्रता की लड़ाई में कभी पिछे नहीं हटा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस को हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों पर अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं जीजीआईसी की छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थि रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल