रमजान में इफ्तार कराना सबसे बड़ा शबाब: मो.हसीब

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के बक्शपुर मिजवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन समाजसेवी मोहम्मद हसीब की ओर से किया गया। क्षेत्र से सैकड़ों रोजेदारों सहित अन्य धर्म व संप्रदाय के सामाजिक लोगों ने शिरकत कर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। रोजा इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे। शाम छह बजे अज़ान के बाद लोगों ने एक साथ खजूर से रोजा खोला। इसके बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजन का स्वाद चखा।
आयोजक मोहम्मद हसीब ने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा, बराबरी और सभी धर्म की इज्जत व एहतेराम करने का आदेश देता है। रमजान में इफ्तार कराना सबसे बड़ा सबाब का काम है। इसका उदाहरण रोजा इफ्तार जैसा आयोजन है। इस दौरान लोगो ने मुल्क में अमन चैन की दुवाएं किया।
इस मौके पर डा.मोहम्मद फैसल, मोहम्मद शारिक आज़मी, अरसलान, आफताब हुसैन, मो.आमिर, सन्तोष सिंह, शरद यादव, राजू बाबा, मो. आतिफ, मो.शफात आजमी, जमशेद अज़ीज़, आशीष, राजेश, अफाक, कासिम ज़ुबैर, डा.जावेद, शराफत अली आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *