पेंशनरों हेतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बैंक ऑफ बड़ौदा की बालिसा शाखा में पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह राष्ट्रीय अभियान 1 से 30 नवंबर तक “फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित करने” के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में सुल्तानपुर क्षेत्र से आरबीडीएम अंशुल सक्सेना, बालिसा से परेश झा, मुख्य शाखा आजमगढ़ से रंजन यादव तथा बिजौरा शाखा से जसवंत यादव उपस्थित रहे और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लेते हुए डिजिटल माध्यम से अपने जीवन प्रमाण पत्र बनवाए। बैंक स्टाफ द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मौके पर ही तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिसकी पेंशनरों ने सराहना की। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भविष्य में भी पेंशनरों एवं आम नागरिकों के लिए इसी प्रकार के जनसेवा शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *