आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संयुक्त संघर्ष समिति एवं राज्य विद्युुत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन एवं विद्युत तकनीकि कर्मचारी एकता संघ ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर पीपीपी माडल के विरोध में प्रदर्शन किया। सिधारी हाइडिल गेट पर पकौड़े तल कर पीपीपी माडल का विरोध जताया और इसे चेतावनी दिवस के रूप में मनाया।
प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान प्रबंधन एवं सरकार द्वारा अपनायी जा रही निजीकरण व अन्य कर्मचारी विरोधी नीतियों की खुलकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से बेरोजगारी चरम पर है। अन्य विभागों में सेवारत कर्मचारियों की नौकरी भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अप्रत्याशित बेरोजगारी में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी ही नीतियां लागू होती रहीं तो समस्त कर्मचारी ठेला चलाने या पकौड़े तलने को विवश होंगे।
इस मौके पर इं.उपेंद्र नाथ चौरसिया, चंद्रशेखर, वी विक्रम सिंह, धीरज पटेल, आशुतोष यादव, अवधेश यादव, विनम्र मौर्य, जय प्रकाश यादव, वेद प्रकाश यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, राजीव यादव, श्याम सुन्दर मौर्य, राजशेखर, नन्दलाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नीतीश सिंह एवं संचालन प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार