एडीएम प्रशासन के निरीक्षण में ओपीडी मिली बंद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए सरकार व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर ओपीडी का कमरा बंद पाया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने डिलीवरी वार्ड, लेबर वार्ड, पैथोलॉजी लैब, बीपीएमयू वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक लेखा प्रबंधक वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होने कई अभिलेखों का निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितता पाई गई। दो साल के रिकॉर्ड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व संबंधित का हस्ताक्षर नहीं किया गया था। आय और व्यय का निरीक्षण भी किया गया। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी पल्हनी सुनीता गुप्ता का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्याें में अनियमितता एवं लापरवाही को देखते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *