आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व.ओम प्रकाश शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्व.ओम प्रकाश शर्मा शिक्षकों के संघर्षों के महानायक थे तथा उन्होंने शून्य से शिखर तक हम शिक्षकों को पहुंचाया है उन सभी उपलब्धियों की रक्षा करना स्व. शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पोस्टकार्ड पर अपनी प्रमुख मांगों को पुरानी पेंशन बहाली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लिखकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा को प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह, शौकत अली सिद्धकी, डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, सभापति तिवारी, राम सुधार पासवान, गणेश राम सोनकर, गिरीश यादव, संत प्रकाश, रहमान ,रंजीत सोनकर, सत्येंद्र पांडेय, राहुल पाठक, आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मदन लाल यादव एवं संचालन शाखा मंत्री सत्येंद्र सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार