पात्र व्यक्तियों को ही मिले प्रधानमंत्री आवास: राजन राय

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड मिर्जापुर के सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान की संयुक्त बैठक हुई जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी राजन राय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए गांव में पात्र व्यक्ति को ही चयनित किया जाय। जिनके पास तीन पहिया वाहन पक्का मकान या दीवाल ईंट की पक्की हो ऊपर छत टीनशेड लगा हो ऐसे व्यक्ति पात्र सूची में नहीं होंगे। जिनकी मासिक आय पन्द्रह हजार है वह भी पात्र सूची में नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि गांव में जो व्यक्ति भूमिहीन हो जिनके पास किसी प्रकार की कोई जगह न हो उनकी भी सूची उपलब्ध कराई जाय। किसी भी हाल में पात्र व्यक्तियो को सरकारी योजनाओं से वंचित न किया जाय।
चिकित्सा प्रभारी प्रवीण कुमार चौधरी ने कहा कि इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग बच्चों का टीकाकरण नहीं करवाए हैं उनके अंदर डिप्थीरिया (गलाघोटू) की बीमारी हो रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करें कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण करवाएं।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव ने कहा कि शासन की मंसा है कि ग्रामीण क्षेत्र को विकास कार्यों से प्रफुल्लित किया जाय। जिस भी गांव में रास्ता इंटरलॉकिंग सीसी रोड नाले की जरूरत हो वह सूची उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर प्रधान लेखाकार बृजेश चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील तिवारी, विनीत सिंह, रेनू भारती, रामविलास सोनकर, परविंद मौर्य, बेलाल अहमद, महमुदुल हसन, शफीकुर्रहमान, आरिफ शेरवानी, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *