तेजी से बढ़ रहा बहुजन समाज पार्टी का जनाधार: ओंकार शास्त्री

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा निजामाबाद के वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक खपड़ा गांव में संपन्न हुई। पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री ने बताया कि अभी तक जो बूथ कमेटी व सेक्टर का गठन तथा सदस्यता का काम चल रहा था उसमें विधानसभा निजामाबाद का काम सबसे सराहनीय रहा है। जो भी थोड़ा काम बचा हुआ है सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तन मन धन से लगकर 26 अगस्त तक पूरा कर लें। बसपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 में पुनः पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बहन कुमारी मायावती प्रदेश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगी। इसके लिए सभी साथियों को पूरे जिम्मेदारी के साथ अभी से लग जाना है। विधानसभा उपाध्यक्ष शाकिर प्रधान ने बताया कि निजामाबाद विधानसभा निश्चित रूप से बहुजन समाज पार्टी की रहेगी।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राम पूजन, विधानसभा प्रभारी ध्यानचंद गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार, विधानसभा प्रभारी सनातन पटेल, विधानसभा कोषाध्यक्ष विजय कुमार, विधानसभा सचिव डॉ बाबूराम, सेक्टर अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सेक्टर अध्यक्ष विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *