दो वाईकों की टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी दयानन्द विश्वकर्मा 32 शनिवार दोपहर दो बजे के करीब वाईक से फूलपुर बाजार के लिए निकले कि जगदीशपुर गाव में लखनऊ बलिया मॉर्ग पर सामने से आ रही वाईक से टक्कर हो गयी जिसमे दयानन्द पुत्र रामचन्द्र विश्वकर्मा बुरी तरह घायल हो गए ग्रामीणों ने घायल दयानन्द को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाये जहा से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा रहे थे कि शनिवार रात्रि में मृत्यु हो गयी शव को परिजन कोतवाली फूलपुर लाये जहा रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी शकुंतला की तहरीर पर अज्ञात वाईक सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मृतक फूलपुर कस्बा में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। मृतक दो भाई बहनों में सबसे बड़ा था मृतक का तीन वर्षीय पुत्र भी है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *