अश्लील वीडियो वायरल न करने के नाम पर मांगा एक लाख

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर गांव का ही एक व्यक्ति एक लाख रूपये की मांग करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त के संबंध में पीड़िता ने बताया कि रेखा मेरे पति सऊदी में नौकरी करते हैं। मैं अपने पति से कमरे के अंदर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। मेरे गांव के अबू लैस पुत्र मुस्ताक अहमद ने रोशनदान से मेरा वीडियो अपनी मोबाइल में बना लिया और मेरे नंबर पर अपने नंबर से फोन करके कहा कि एक लाख रूपए लेकर आ जाओ नहीं तो तुम्हारा कुछ अश्लील वीडियो हमारे पास है जिसको मैं वायरल कर दूंगा। उसने यह भी बताया कि गांव के एक व्यक्ति के मोबाइल पर मैंने वीडियो भेज कर डिलीट कर दिया है। बार-बार फोन करके मुझे परेशान करता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अबुलैस पुत्र मुस्ताक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा लिख कर आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जाएगा। यदि गिरफ्तारी से भागा तो बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *