अनियन्त्रित बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत दो घायल

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के काजीभीटी के पास सोमवार की दोपहर बाइक पेड से टकरा गयी जिससे बाइक सवार एक की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के मीरपुर गाव निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार पुत्र पलकधारी गाव के अभय कुमार 24 पुत्र नारायण के साथ आजमगढ़ से अपने दिल्ली से आये साथी मनोजकुमार पुत्र रामरतन को घर से बाइक से लेने गये थे। बाइक सवार तीनो ऊजीगोदाम मेहनगर मार्ग पर पहुचे ही थे कि भीटी गांव पुराने ईटभट्ठे के पास बाइक अनियंत्रित हो कर पेड से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में पवन को गंभीर चोटे आई सूचना पाकर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहा उसने दम तोड दिया। जबकि घायल मनोज, अभय का स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया। मृतक गाव के पास ही स्थित एक सैलून की दुकान मे काम करता था।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *