पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर (सियरहा) के पास सिक्स लेन सर्विस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर थाना बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंच गयी। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भजिवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।
मृतक राम विशाल यादव 22 वर्ष पुत्र हरिराम यादव निवासी बांकीपुर सोनहरिया थाना कंधरापुर और उनके साथ उनका एक दोस्त निवासी राघोपुर थाना कंधरापुर था उसका नाम पता अज्ञात है। उसको जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। दूसरे बाइक पर सवार घायल राहुल गौड़ पुत्र प्रमोद गौड़ निवासी भटौरा थाना बिलरियागंज बताया गया शेष दो घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।
रिपोर्ट-बब्लू राय