तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सथानीय क्षेत्र के देवगांव मेहनाजपुर मार्ग पर निहोरगंज के समीप विगत रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होगया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार प्रमोद कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी तुलसीपुर थाना खानपुर जनपद गाज़ीपुर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। हादसे को तेज रफ्तार प्रमुख वजह माना जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *