दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गयी।
बरदह थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शिवपूजन यादव पुत्र मन्नार यादव किसी कार्य से गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गया हुआ था। मंगलवार की रात आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर रोहुआ के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें शिवपूजन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज हेतु परिजन वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मृत्यु हो गयी। परिजन बुधवार की सुबह शव लेकर बरदह थाने पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनवा कर गंभीरपुर थाना के लिए भेज दिया गया जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक लालगंज बेचाई सरोज, सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र यादव, दारा, पिंटू, आदि ने परिजनों को सांत्वना दिया।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *