सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर के पास एक अनियंत्रित कार सटरिंग के लिए रखे सामान में जा घुसी। वहीं पास में मौजूद एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कार चालक नशे में धुत बताया जा रहा है।
थाना निजामाबाद क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर मेन रोड पर अत्यधिक नशे में कार चालक ने कार को सटरिंग के सामान में घुसा दिया। कार के धक्के से रोड के बगल में स्थित घर के बाहर मौजूद लड़का गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे गांव वाले असपताल ले गये। वहीं कार चालक कमलेश पुत्र अकड़ू निवासी संजरपुर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कार चालक सरायमीर से संजरपुर की तरफ जा रहा था। कार चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। चूंकि घटना स्थल सरायमीर थाने से लगभग 2 किमी और निजामाबाद से लगभग 11 किमी पर है। जुटी आक्रोशित भीड़ गाड़ी को तोड़ फोड करती दिखी। दोनो थाने को घटना की सूचना लोगों ने फोन द्वारा दी। काफी देर तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी।
रिपोर्ट-अबूबशर आजमी