लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में बिजली गिरने से खेत में रोपाई कर रही महिला की मौत हो गई।
करसड़ा गांव निवासिनी सरोजा राजभर 35 वर्ष शनिवार की देर शाम घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत में धान की रोपाई कर ही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली गिरने से सरोजा उसकी चपेट में आ गई। लोगों द्वारा जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वह एक पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद