अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के रेड़हा गांव में मार्निंग वाक पर निकले दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
अहरौला थाना क्षेत्र के रेड़हा गांव निवासी 66 वर्षीय राम बहाल राजभर पुत्र गुनई राजभर की रविवार की सुबह अहरौला से बूढ़नपुर रोड पर गांव के पुलिया के पास मॉर्निंग वॉक करते समय अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाते समय मौत हो गई। इनके साथ में इनके मित्र रिटायर्ड अध्यापक 65 वर्षीय राममिलन यादव पुत्र नागेश्वर यादव भी इसकी चपेट में आ गए और वह भी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची अहरौला पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाई जहां डाक्टरों ने राम बहाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अमित राजभर द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार पुत्रियां अविवाहित हैं। मृतक खेती किसानी करता था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *