सड़क हादसे में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर पॉइंट 254 पर एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान श्रवण कुमार यादव 43 वर्ष पुत्र सतिराम यादव, निवासी पूरा दुबे के रूप में हुई। सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। श्रवण कुमार यादव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार में बड़ा पुत्र सत्यम यादव, सौरभ यादव तथा पुत्री अनुपमा यादव शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *