आमने-सामने ऑटो की टक्कर में एक की मौत

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना अंतर्गत दाउदपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम आमने-सामने ऑटो की टक्कर में तीन पीआरडी के जवान व एक ऑटो सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को सरायमीर पुलिस अपनी गाड़ी में लाद कर फूलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ऑटो सवार मोहम्मद अरशद 41 वर्ष पुत्र मोबिन निवासी परसाहा थाना निजामाबाद की मौत हो गयी।
वहीं गंभीर रूप से घायल तीन पीआरडी के जवान अशोक पांडेय, महेंद्र यादव, रामजतन यादव घायल हो गये। महेंद्र यादव व रामजतन यादव को इलाज के दौरान छोड़ दिया गया। गम्भीर रूप से घायल अशोक पांडेय का इलाज चल रहा है। तीनों पीआरडी के जवान सरायमीर थाने पर तैनात हैं। बुधवार को मुजरिम लेकर निजामाबाद तहसील गए थे। निजामाबाद तहसील से ऑटो से आते समय जैसे ही ऑटो दाउदपुर गांव के पास पहुंचा कि संजरपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गयी। इलाज़ के दौरान गुरूवार को अरशद पुत्र मोबीन की मृत्यु हो गयी। मृतक के पास तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। आटो चालक को सरायमीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *