मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना बरदह परिसर में थाना दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक राजू कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रार्थना पत्र देने वालों की संख्या नौ रही। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। एक मामले का निस्तारण किया गया। आठ मामला संबंधित राजस्व विभाग को दे दिया गया कि समय सीमा के अंदर निस्तारण कर उसकी कार्यवाही की प्रति थाना दिवस के रजिस्टर में भी अंकित किया जाय। इस मौके पर बसंत राजस्व निरीक्षक अंजनी त्रिपाठी लेखपाल अभिषेक सिंह लेखपाल डाली लेखपाल राजस्व विभाग से संबंधित कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी