तमंचा, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना फूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
फूलपुर पुलिस पीआरवी 1064 द्वारा सोमवार को चोरी की सूचना पर एक व्यक्ति को थाने पर लाया गया। उपनिरीक्षक माखन सिंह द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मैं रविवार की रात ग्राम चमांवा में सड़क के किनारे एक मकान में चोरी के इरादे से गया था लेकिन उस घर के लोग जाग गये और मैं चोरी नहीं कर पाया। मेरे पास एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस था जिसे मैं अपने पास दूसरों को धमकाने के लिए रखा था। जब परिवार के लोग जाग गये तब मैं वहां से भागते समय अपना तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस उसी घर के बगल में स्थित झाड़ी में फेंक दिया था। तमंचा व कारतूस फेंककर भागते समय उस घर के लोगो ने दौड़ाकर मुझे पकड़ लिया था तथा डायल 112 पर चोरी की सूचना दे दिये थे। गिरफ्तार अभियुक्त मो.साहिल पुत्र मो.रियाज निवासी अम्बारी थाना फूलपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उक्त स्थान से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *