मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
सिंहपुर चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी मय हमराहियों के साथ शनिवार की देर रात्रि वारंटी व संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक ब्यक्ति देशी तमंचा लेकर मंगई नदी पुल के पश्चिमी छोर पर खड़ा है। जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर के बताए स्थान से पुलिस ने उक्त ब्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अपना नाम ब्रह्मानन्द यादव उर्फ नंगा पुत्र लालजी निवासी ठुठवा मुस्तफाबाद बताया। उसके पास से एक अदद 330 बोर देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी