40 किलो गोमांस के साथ एक गिरफ्तार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सरायमीर पुलिस ने गोमांस तस्कर को असाढ़ा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।
सरायमीर पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर असाढ़ा नहर पुलिया से अभियुक्त मो.फैसल पुत्र स्व.परवेज निवासी ग्राम असाढ़ा थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 40 किलो गोमांस, एक अदद तमंचा 316 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *