लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को उसके घर नरायनपुर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मंगलवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम नरायनपुर में अशोक सिंह पुत्र स्व.टप्पे सिंह निवासी नरायनपुर थाना मेहनाजपुर अपने घर पर गांजा बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया तथा जामा तलाशी में गांजा बिक्री का 10,500 रुपया बरामद हुआ। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद