आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जीयनपुर पुलिस ने गोवध अधिनियम में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 29 सितम्बर 2022 को उपनिरीक्षक शंकर कुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान 4 राशि गोवंश व एक अदद पिकप के सम्बन्ध में पिकअप चालक नाम पता अज्ञात व 2 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना से अभियुक्त तुफेल अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी खलिसपुर भटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर का नाम प्रकाश मंे आया। पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तुफेल अहमद पुत्र अकील अहमद ग्राम खलिसपुर भटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर को कस्बा मालीपुर अम्बेडकर नगर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार