रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को छात्रा रेनू कुमारी थाना प्रभारी बनी और छात्रा रिंकी राजस्व से सबंधित प्रस्तुत आवेदन पर पुलिस और लेखपाल को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
मिशन शक्ति के तहत शनिवार को थाने पर थाना दिवस आयोजित हुआ जिसमे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा रेनू कुमारी थाना प्रभारी बनी। राजस्व अधिकारी कक्षा आठ की ही छात्रा रिंकी रहीं। इस दौरान थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी शिव प्रसाद पुत्र चंपत राय ने भूमिधरी विवाद से सबंधी मामला प्रस्तुत किया। इस पर थाना प्रभारी रेनू कुमारी ने सबंधित पुलिस और मौजूद लेखपाल को निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सुनील सिंह ने महिला हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन आदि सुविधाओं के बारे मंे मौजूद छात्राओं को जानकारी दी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा