अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा के आवाहन पर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली निकाल कर लोगों ने ग्रामीणों को देश प्रेम का संदेश दिया। तथा अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वाहन किया।
आजादी के 75वें वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में अतरौलिया डाक बंगले पर स्थित शहीद स्थल से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर, रामबरन चौक, गोविंद तिराहा गोला क्षेत्र, शंकर त्रिमुहानी होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचकर राम पूजन सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस यात्रा में 101 मीटर का तिरंगा लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,बंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा जब नगर से होते हुए गुजर रहा था तो छत पर खड़ी महिलाएं तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थी।इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि देश की आन बान शान पर अपना प्राण निछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने का मौका है। इस मौके पर चन्द्रजीत तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, फूलचंद यादव, बिनोद राजभर, आनंद तिवारी, अनिल पांडे, रमेश सिंह रामू, रामजतन मोदनवाल, डॉ.साधु सिंह, रमाशंकर वर्मा, संतराम निषाद, निजामुद्दीन, आदि ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में अतरौलिया निरीक्षण भवन से भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय कृष्ण पांडे के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई जो डीजे की धुन पर पटेल इंटर कॉलेज के पास समाप्त हुई। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय अतरौलिया से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी। इस प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबास चन्द्र जायसवाल अध्यक्ष, नगर पंचायत एवं खुर्शीद जहां, प्रधानाध्यापिका किरन बाला सिंह द्वारा किया गया। प्रभात फेरी समूचे नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर संपन्न हुई। इसी क्रम में नगर पंचायत अतरौलिया में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ नगर अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। यह तिरंगा यात्रा सभी कर्मचारियों के संग पूरे नगर पंचायत में निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि रामनाथ, जगन्नाथ सिंह, मीरा सिंह, मंजुला त्रिपाठी, निशा पाण्डेय, मनोज, दिनेश, शिक्षक संकुल सुरेन्द्र यादव, सेमराज जी, धर्मेन्द्र, पूजा, चन्द्रावती सिंह कुसुम यादव, सरिता, श्वेता, अंशू, हिमानी आदि उपस्थित रही।
रिपोर्ट-आशीष निषाद