भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी के प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आरंभ किया। यात्रा रैदोपुर, डीएवी कालेज, कालीचौरा होते हुये ऐलवल पहुंची जहां पीसीसी सदस्य सुमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई। संचालन महासचिव अजीत राय ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के लिये 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी। इस दौरान उन्होंने करोडों देशवासियों को प्रेम सद्भाव का संदेश दिया और देशवासियों के साथ विचारों का आदान प्रदान किया। जिसके परिणामस्वरूप देश की जनता अब ज्वलंत मुद्दों मंहगाई बेरोजगारी पर चर्चा करने लगी है। देश की जनता सभी मुद्दों पर विफल बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अभूतपूर्व बेरोजगारी मंहगाई राष्ट्रीय सुरक्षा एवं बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति पर आमजन से चर्चा कर उन्हें जागरूक किया और प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दिया। अब देश की जनता बीजेपी के नफरत की राजनीति को नकार रही है और 2024 में देश की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिये पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष नजम शमीम, पीसीसी सदस्य सुमन कुमार सिंह, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश राजभर, बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, अरविंद पाण्डेय, रीता मौर्य, राजबली राम, राजा राम यादव, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव, शीला भारती, मुन्नू मौर्य, सीमा भारती, अंजली पाण्डेय, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *