अखिलेश के 52वें जन्मदिन पर सपाईयों ने काटा 52 किलो का केक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीए नायक अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 52 किलो का केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अपने नेता को बधाई दी।
कार्यक्रम की शुरूआत सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक सदर में रक्तदान कर अखिलेश यादव की दीघार्यु की कामना की। पर्यावरण के प्रति अखिलेश यादव की रुचि को देखते हुए गांधी प्रतिमा के पास वृक्षारोपण भी किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, हम सभी अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना करते हैं और संकल्प लेते हैं कि 2027 में वे फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश की जनता योगी सरकार की दमनकारी, शोषणकारी और अत्याचारी नीतियों से त्रस्त है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *