वृद्धजनों को अधिकारों के बारे में किया गया जागरूक

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बघौरा इनामपुर में स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार दिवस के अवसर पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के सेक्रेटरी डीएलएसए अंकित वर्मा एवं उनकी टीम के सदस्य आशीष कुमार राय चीफ़ लीगल एंड डिफेंस कॉउंसिल, प्रवीण सिंह डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल आजमगढ़, अतुल कुमार राय, संदीप यादव इत्यादि ने उपस्थित होकर वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
इस मौके पर समस्त वृद्धजनों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उसके पश्चात वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया, जिस पर आश्रम में दी जा रही सुविधाओं से सभी वृद्धजन संतुष्ट एवं खुशहाल नजर आए। उसके तत्पश्चात वृद्धाश्रम प्रबंधक से आज के मेन्यू के अनुसार भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम पाण्डेय ने अवगत कराया। उसके पश्चात समस्त कर्मचारी एवं वृद्ध माता-पिता की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया, निरीक्षणोंपरांत समस्त 14 कर्मचारी एवं 82 वृद्धजन उपस्थित पाए गए जिसमें कुल 36 महिला संवासी एवं 46 पुरुष संवासी थे। जिसमें वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम पाण्डेय, रोहित कुमार राय लेखाकार विजेंद्रनाथ शर्मा, भंडार रक्षक अरविंद त्यागी सेवाकर्ता, हरिनरायण सेवाकर्ता, रागिनी सेवाकर्ता, समस्त रसोईया सुरक्षाकर्मी इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *