फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धजन आश्रम में रहने वालों में भी रविवार को तिरंगे के सम्मान का जज्बा दिखा और उन्होंने आश्रम के प्रबंधक श्याम पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में सभी वृद्धजन अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के गीत गाते हुए भारत माता का जयकारा लगाते निजामाबाद रोड पर भ्रमण करते हुए आश्रम पहुंचे। इस दौरान आओ मिलकर राष्ट्रहित की अलख जगाएं और हर घर तिरंगा फहराएं का नारा लगाया। कार्यक्रम का नेतृत्व वृद्धा आश्रम के प्रबंधक श्याम पांडेय, लेखाकार रोहित कुमार राय, विजयेंद्र नाथ शर्मा, अरविंद त्यागी, अरविंद कुमार आदि ने किया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव