सहपाठी मिलन समारोह में ताज़ा हुईं पुरानी यादें

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में रविवार को गुरुजन सम्मान एवं सहपाठी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज अंबारी के सेवानिवृत्त शिक्षक राम अजोर मौर्य एवं रामनरायन यादव को सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज अंबारी तथा प्राथमिक पाठशाला अंबारी से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न पदों पर कार्यरत एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने छात्र जीवन से लेकर सेवाकाल तक के अनुभव साझा किए, जिससे समारोह में आत्मीयता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त गणित शिक्षक राम अजोर मौर्य ने की, जबकि संचालन दिनेश यादव ने किया।
समारोह का आयोजन सेवानिवृत्त वैज्ञानिक छोटेलाल यादव (भाभा अनुसंधान केंद्र, मुंबई) तथा श्री गांधी आश्रम वाराणसी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लालचंद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर शोभेलाल यादव, जंग बहादुर यादव, अनिल यादव, चंद्रभान पांडेय, बेचन मौर्य, राम आसरे यादव, रामलोचन यादव, इंद्राज यादव, रामप्यारे मौर्य, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, चंद्रशेखर यादव, रामचेत सहित कई लोग उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए। अंत में कंपोजिट विद्यालय अंबारी के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *