आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायमीर कस्बा के खुदगास्ता मुहल्ला निवासी 70 वर्षीय खनजारी रोज सुबह उठकर बस्ती नहर तक टहलने जाता था, लेकिन शुक्रवार को घर से जल्दी निकल गया और खरेवा मोड़ पर पहुंच कर होटल में चाय भी पिया। इसके बाद पटरी की तरफ जाने लगा। जैसे ही खरेवां गांव के पूरब अंडर पास के पास पहुंचकर ट्रैक पार करने लगा उसी दौरान शाहगंज की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। पास पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना सरायमीर थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत वृद्ध के एक पुत्र व तीन पुत्री हैं।
रिपोर्ट-रामसिंह यादव