महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के किनारे शिवपुर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति बलिकरण पुत्र मंगरु की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे एक शव देखा जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांव सहित स्थानीय थाने को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल कांत वर्मा हल्के के सिपाही और दरोगा के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान होने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार को सुबह नदी नहाने के लिए गया था परंतु शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी। परिजनों ने उनकी तलाश में सगे संबंधियों से संपर्क किया फिर भी उनका कुछ पता नहीं चला। उनके तलाश में इधर-उधर संपर्क करने में लगे रहे। परिजनों ने बताया कि मृतक के कुल 5 बच्चे हैं जिसमें 2 लड़के और 3 लड़कियां है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा