तरवा आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। पल्हना विकास खंड के ग्राम सभा अवनी में नागेंद्र मिश्र और भान सिंह के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को एसडीएम लालगंज और नायब तहसीलदार पंकज शाही ने सूझबूझ से सुलझा दिया।
उक्त दोनों पक्षों के बीच चक बंटवारे को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। रविवार को एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार पंकज शाही और पूरी राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और चक मार्ग को निर्धारित किया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से दिए गए फैसले को स्वीकार भी किया। नागेंद्र मिश्रा ने यह शिकायत किया था कि उनकी जमीन में बरसों पहले सड़क निर्माण का कार्य किया गया था और उसे पिच रोड कर दिया गया जिससे उनका रकबा कम हो गया। उन्होंने अपने रकबे की पूर्ति को लेकर कोर्ट कचहरी का चक्कर भी लगाया। उन्होंने भान सिंह पर आरोप लगाया कि इनका रकबा ज्यादा है। सड़क सही नहीं बनी है। उसी को सीमांकन करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और चक मार्ग का सीमांकन किया।
रिपोर्ट-दीपक सिंह