थाना दिवस पर अधिकारियों ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पीड़ितों की व्यथा हरण के लिए शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां अधिकारियों ने पीड़ितों की फरियाद सुनी और उनका निराकरण किया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक ़ हेमराज मीना द्वारा थाना कप्तानगंज व कंधरापुर में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस पर जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार शैलेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस का देवगांव कोतवाली प्रांगण में आयोजन किया गया। इस दौरान 12 प्रार्थना पत्र आये मगर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों द्वारा बलिया जनपद में राजस्व निरीक्षक के साथ अराजक तत्वों द्वारा की गई घटना व मारपीट के विरोध में अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए कार्य किया गया। राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह ने कहा कि राजस्व निरीक्षक के साथ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लालगंज हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक देवगांव विनय कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, विपिन सिंह तथा सौरभ उपाध्याय, सत्येंद्र यादव, प्रदीप सोनी, प्रवीण सिंह, कुलभास्कर त्रिपाठी, संतोष सिंह, अश्वनी सिंह, चंद्रशेखर यादव, रेणु कुमारी, रीना, आशा, संतोष कुमार, गौरव सिंह, राजपूत दुबे, आशीष तिवारी, नवीन दुबे, अभिषेक प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *