चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति देने की तैयारी में लगे अधिकारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार द्वारा कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश को देखते हुए विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार नगर व ग्रामीण अंचल में लगे हुए हैं। इसके लिए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गयी हैं।
सरकार द्वारा धनतेरस व दीपापली जैसे त्योहारों को देखते हुए 15 नवंबर तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया गया है। क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारी लगे हुए हैं। फूलपुर कस्बा में उपखंड अधिकारी भूप सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह लगे हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अवर अभियंता मनीष कुमार लाइनमैनो के साथ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने में लगे हुए हैं। उपखंड अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि शासन के आदेश का शत प्रतिशत पालन करना है। कहीं से भी कोई समस्या आती है तो तुरंत उसका निस्तारण कर आपूर्ति बहाल कर दी जा रही है। उपभोक्ताओं को त्योहारों पर 15 नवंबर तक 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *