संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए थाना दिवस व तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जहां फरियादी अपनी फरियाद अधिकारियों को सुनाते हैं और अधिकारी उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास करते हैं अन्यथा की स्थिति मंे अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारित करने हेतु निर्देशित करते हैं। उसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना तरवां व थाना देवगांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान थाना तरवां पर 10 प्रार्थना पत्र व थाना देवगांव पर 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *