अधिकारी व कर्मचारी करें अपने दायित्यों का निर्वहन

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड फूलपुर के सभागार में शहायक विकास अधिकारी पँचायत राम मिलन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना एवं समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता, साफ-सफाई, रोगों की रोकथाम एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, जिससे आमजन को संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर के के वर्मा डॉ मो अजीम एम एल अग्रहरि सहायक विकास अधिकारी पँचायत राम मिलन, उर्मिला पाण्डे, सर्वेश कुमार सहित आंगन बॉडी कार्यकर्त्री आशा ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *