लक्ष्य के सापेक्ष गोल्डेन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने के लक्ष्य क़ो पूर्ण करने हेतु बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए अधिकतम पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य मिशन मोड में किया जाए तथा प्रत्येक ब्लॉक में समन्वय स्थापित कर गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों को बुलाकर गोल्डन कार्ड बनवाए जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा अंत्योदय कार्डधारक ऐसी श्रेणियां हैं, जिनका गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम स्वयं स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनका गोल्डेन कार्ड न बन पाना गंभीर विषय है। अतः इन सभी श्रेणियों को प्राथमिकता देते हुए व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की पेंडेंसी अधिक है, वहां संबंधित आशा कार्यकत्रियां अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से लाभार्थियों से संपर्क कर गोल्डेन कार्ड बनवाएं।
बैठक में सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डा. एनआर वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, समस्त एमओआईसी, खंड विकास अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *