ओडीओपी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में ओडीओपी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य मुबारकपुर सिल्क साड़ियों को स्थानीय से वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। यह केंद्र 56 बहुउद्देशीय रेशम वस्त्र उत्पादन सहकारी समिति, आजमगढ़ द्वारा अपने संसाधनों और टीम के सहयोग से स्थापित किया गया है।
इस पहल के माध्यम से बुनकरों, व्यापारियों तथा युवाओं को एकीकृत मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां उत्पादन, मार्केटिंग, डिजिटल सॉफ्टवेयर संचालन और ऑनलाइन प्रेज़ेंटेशन जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अब मुबारकपुर सिल्क साड़ियों की पैकेजिंग प्लास्टिक के स्थान पर रेशमी कतरनों से बने विशेष थैलों में की जाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
इस सेंटर का उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों को उचित मूल्य, सम्मान और वैश्विक पहचान दिलाना है। महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भर सहकारिता मॉडल को भी इस पहल से जोड़ा गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *