‘ओडिसी’ बना संस्कृति, संस्कार और सृजनात्मकता का भव्य उत्सव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। करतालपुर बाइपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल का वार्षिक समारोह ‘ओडिसी 2025-26’ शनिवार को अत्यंत भव्यता, अनुशासन और कलात्मक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी समान महत्व देता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। नन्हे-मुन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बच्चों को उन्हें अपने लक्ष्य से भी आगे बढ़कर अपने स्वप्न को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
छात्रों ने शास्त्रीय नृत्य, साउथ इंडियन डांस, राजस्थानी लोक नृत्य, गोंधल नृत्य, रेट्रो बॉलीवुड, रोबोटिक्स डांस, सेवन सिस्टर्स डांस जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस शो बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बना।
विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने बताया कि वार्षिकोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे वर्ष के परिश्रम, रचनात्मकता और उपलब्धियों का उत्सव है। हमारी संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव हमारे लिए आत्ममंथन, उपलब्धियों के उत्सव एवं भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास है। प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने बताया कि इस वर्ष से हमारा विद्यालय फिजिक्स वाला के साथ जुड़कर बच्चों को विद्यालयी स्तर पर ही इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा प्रदान करने जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *