आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है. आज ही के दिन आजाद भारत को एक संविधान मिला था. 26 नवंबर 1949 को, संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को सूचित किया था, कि भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पुलिस विभाग द्वारा जनपद के समस्त कार्यालयों, थानों में समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार