महिला अधिकारों व सम्मान के प्रति दिलाई गई शपथ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्प दिलाया गया। समाजसेवी देवी प्रसाद पांडेय ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने अंदर बदलाव लाना होगा और महिलाओं को सम्मान देना होगा। आज समाज में महिलाओं को संबोधित करके अनायास ही लोग गालियां देते रहते हैं जिसे हम सभी को हर हाल में रोकना होगा।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज की आधी आबादी आज सशक्त हो रही है और अपने अधिकारों के लिए आवाज भी उठा रही हैं। हमें उनका साथ देना होगा। महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का है। जो महिलाएं खुद पर विश्वास करती हैं, वही दुनिया बदलती हैं। उनका आत्मविश्वास ही उनकी असली ताकत है। हर महिला को समान अवसर, समान अधिकार और पूर्ण सम्मान देने का संकल्प लें।
इस अवसर पर पूजा पांडेय, पूर्णिमा, ज्योति, वीर यादव, सीवी पांडेय, इंद्रभान यादव, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने महिलाओं के सम्मान का संकल्प लिया।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश में आजादी की 78 वर्ष बाद भी महिलाओं के साथ जो अन्याय और अत्याचार होते चले आए हैं इसके लिए जब तक महिलाएं व बालिकाएं खुद आगे आकर अपनी लड़ाई को लड़ने का साहस नहीं करेगी तब तक यह स्थिति तेजी से बदल नहीं पाएगी इसलिए अपनी हर लड़ाई को लड़ने और उसमें सफल होने के लिए देश की हर महिला और बालिका का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों को समझे तथा उसे प्राप्त करने के लिए खुद लड़ाई लड़े। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हंसराज यादव, डॉ.आदित्य सिंह, रामप्रवेश, संतोष, चन्द्र शेखर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद/वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *