अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय भैरवदासपुर, ब्लॉक कोयलसा में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय के लोगों के बीच पौष्टिक पेय पदार्थ, मंजन, तेल एवं शैम्पू का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड, बनारस से टीएम आदित्य नंदन सिंह, सीनियर सेल्स ऑफिसर सुमित कुमार पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
सीनियर सेल्स ऑफिसर सुमित कुमार पांडेय ने कहा कि डाबर इंडिया लिमिटेड भविष्य में भी बच्चों एवं समुदाय के लोगों तक अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा, जिससे समाज को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के वरिष्ठ साथी जाह्नवी दत्त ने डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय हैं। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साबुन से हाथ धोने की सही प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य से जुड़े लाभों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु उन्होंने कंपोजिट विद्यालय भैरवदासपुर के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों को धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद