कूडो के हुनर से नर्सिंग छात्राएं करेंगी अपनी सुरक्षा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कूडो ऐसोसिऐशन के तत्वाधान में शहर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल व स्कूल आफ नर्सिंग हरबंशपुर में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। कूडो उत्तर प्रदेश के सचिव सेंसई संजय कुमार यादव और कूडो एसोसिएशन के जिला सचिव सेंसई देवेंद्र वर्मा, प्रशिक्षक संपई विनोद कन्नौजिया आदि ने मार्शल आर्ट के तमाम तकनीकों जैसे की पंच, किक ब्लॉक, जूडो व जुजुत्सु आदि के बारे में बताया। साथ ही यह भी जानकारी दी कि अपनी आत्मरक्षा के लिए किट को कैसे बनाया व उसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। संजय ने सभी छात्राओं को डिफेंस की कई तकनीक के बारे में बताया और सबके सामने प्रैक्टिकल करके दिखाया। इसी के साथ साथ छात्राओं को प्रैक्टिस भी करवाया गया। मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के दौरान संस्था के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष बीना सिंह, प्रिंसिपल आवनी एनआर, वाइस प्रिंसिपल संदीप मौर्या आदि भी उपस्थित रहे। कूडो की पूरी जिला टीम को इस सहयोग व ट्रेनिंग के लिए संस्था ने धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *