लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी एनएसजी कमांडो मधुसूदन दुबे पुत्र राजबहादुर दुबे की शुक्रवार को दिल्ली में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार को सुबह प्रशासन की मौजूदगी में शव घर पहुंचा तो धार्मिक रीति रिवाज से क्रिया कर्म की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मधुसूदन दुबे पुत्र राज बहादुर दुबे पहले बीएसएफ में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पीएमओ हाउस दिल्ली में थी। शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही पत्नी सिंधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक को एक पुत्र प्रियांशु 17 वर्ष व दो जुड़वां पुत्री अनुष्का, अनामिका 12 वर्ष की हैं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद